जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) बैठक सम्पन्न

जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

कोण्डागांव, 02 सितम्बर 2025/ आज जिला कोण्डागांव में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता सांसद श्री महेश कश्यप ने की। बैठक में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा तथा कृषि से जुड़े विषयों पर विभागीय अधिकारियों के साथ गहन चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मिलकर विकास कार्यों में आ रही चुनौतियों पर विचार किया गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि – “विकास कार्यों को धरातल पर उतारना ही हमारी प्राथमिकता है। योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचे, यही हमारा लक्ष्य है।”

रिपोर्ट: ओम साहू

📢 The Eagle Eye News से जुड़ें – WhatsApp Channel


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply