
बिलासपुर, 1 सितंबर 2025 — रिपोर्टिंग: ओम साहू
बिलासपुर – सरकण्डा पुलिस ने रविवार रात ग्राम बैमा नगोई स्थित नए तालाब के पास चल रहे जुए पर दबिश देकर पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मौके से कुल ₹11,280 नकद और 52 पत्ती ताश जप्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में जुआ व सट्टा पर रोक लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
सूचना के अनुसार ग्राम बैमा तालाब किनारे शेड के नीचे कुछ लोग ताश पत्ती से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। सूचना पर तत्काल रेड कार्रवाई की गई। पुलिस की दबिश के दौरान कुछ जुआरी भाग निकले, जबकि पाँच आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार नाम: नरेश साहू (20), अरेन साहू (20), जागेश्वर यादव (36), दिलीप सूर्यवंशी (40) और संजू यादव (40)।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
Share this news
🔗 Share on WhatsApp | 🔗 Share on Facebook
🔔 जॉइन करें हमारा WhatsApp चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbAbdQJD8SDwJjkqXr0N
रिपोर्ट: ओम साहू
पब्लिश्ड: 1 सितंबर 2025
Leave a Reply