
बिलासपुर, 04 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) की स्वशासी समिति की तृतीय बैठक आज सिम्स के नवीन कौंसिल कक्ष में गरिमामय ढंग से संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संभागायुक्त सह अध्यक्ष श्री सुनील जैन ने की तथा कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में सिम्स अस्पताल की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और विस्तार सुनिश्चित करने हेतु अनेक प्रस्तावों को अनुमोदन भी प्रदान किया गया।
यह बैठक प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
#Bilaspur #CMOChhattisgarh #DPRChhattisgarh #DepartmentOfHealthAndFamilyWelfare #ChhattisgarhHealth
रिपोर्ट: ओम साहू
👉 अधिक अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp चैनल से: Click Here
Leave a Reply