जगदलपुर में सक्रिय संदिग्ध ‘चंदा वसूली गैंग’?—20 से 30 वर्ष उम्र की महिलाएँ कई भाषाओं में कर रहीं बातचीत, सोना-चांदी पर नजर

जगदलपुर, बस्तर। शहर में पिछले कुछ दिनों से 20 से 30 वर्ष उम्र की महिलाओं का एक संदिग्ध समूह देखा जा रहा है, जो विभिन्न इलाकों में घूमते हुए नजर आया है। जानकारी के अनुसार, यह समूह हिन्दी, अंग्रेजी, गुजराती और तेलुगु जैसी कई भाषाएँ धाराप्रवाह बोलता है, जिससे ये अलग-अलग जगहों में आसानी से घुलमिल जाते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समूह सोने-चांदी पहनने वाले लोगों पर विशेष नजर रख रहा है, जिससे संदेह और बढ़ गया है।

🔶 अपील : यदि यह संदिग्ध समूह कहीं भी दिखे, तो तुरंत Dial 112 या नज़दीकी थाना में सूचना दें।

🔶 सुझाव : पुलिस प्रशासन को ऐसे समूहों की सत्यापन (Verification) और गतिविधियों की जांच करनी चाहिए।

यह खबर नागरिक सतर्कता के उद्देश्य से प्रकाशित की जा रही है। किसी भी व्यक्ति या समूह पर प्रत्यक्ष आरोप नहीं है। पुलिस जाँच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

रिपोर्ट: ओम साहू 👉 हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें: https://whatsapp.com/channel/0029VbAbdQJD8SDwJjkqXr0N


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply