📍 बकावंड, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़)
रिपोर्ट: ओम साहू
💥 बकावंड प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई — 30 क्विंटल अवैध धान से भरा पिकअप वाहन जब्त!
बकावंड। उड़ीसा सीमा से अवैध रूप से धान लाने की कोशिशों पर लगातार नकेल कसते हुए बकावंड एसडीएम मनीष वर्मा एक बार फिर एक्शन मोड में नज़र आए। आज सुबह प्रशासनिक टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 30 क्विंटल अवैध धान से भरे एक पिकअप वाहन को पकड़कर जब्त किया है।
सूत्रों के अनुसार उक्त पिकअप वाहन मोखागांव की ओर से छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रहा था। इसी दौरान वाहन संदिग्ध लगने पर एसडीएम मनीष वर्मा के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने उसे रोककर जांच की।
पूछताछ के दौरान चालक धान के परिवहन संबंधी कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिसके बाद मौके पर ही कार्रवाई करते हुए वाहन सहित पूरा धान जब्त कर लिया गया।
🚛 जब्त वाहन का विवरण
- वाहन क्रमांक: OD 24 L 7512
- वाहन मालिक: चेतन जैन पिता महादेव जैन
- जब्त धान की मात्रा: लगभग 30 क्विंटल
- थाना: करपावंड, जिला बस्तर
जब्त पिकअप वाहन एवं धान को आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना करपावंड के सुपुर्द कर दिया गया है, जहाँ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
🟥 SDM मनीष वर्मा का सख्त संदेश
“उड़ीसा से होने वाले किसी भी तरह के अवैध धान परिवहन को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।”
— मनीष वर्मा, एसडीएम बकावंड
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध धान परिवहन में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। लगातार हो रही कड़ी जांच और सख्त रवैये से यह स्पष्ट संदेश जा रहा है कि बकावंड क्षेत्र में अवैध धान कारोबार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
👉 ऐसी और ताज़ा व एक्सक्लूसिव ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें — यहां क्लिक करें

Leave a Reply