
रिपोर्ट: ओम साहू
जगदलपुर, 09 दिसम्बर 2025/ जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति जगदलपुर ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में अंत्योदय एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना के तहत ऋण आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यह योजना SC/ST वर्ग के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और छोटे-मध्यम व्यवसायों की स्थापना में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।
पात्रता एवं शर्तें :
- आवेदक का SC या ST वर्ग से होना अनिवार्य।
- आयु सीमा – 18 से 50 वर्ष।
- शहरी/ग्रामीण वार्षिक आय – अधिकतम ₹1,50,000 (पटवारी सत्यापन अनिवार्य)।
- स्वीकृत ऋण पर प्रति हितग्राही ₹10,000 की अनुदान राशि।
कौन-कौन से व्यवसाय शामिल?
- कपड़ा दुकान, किराना दुकान
- होटल, गैरेज
- मुर्गीपालन, बेकरी
- फ्लोर मिल, ब्यूटी पार्लर
- इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयरिंग आदि
आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक आवेदक 31 दिसंबर 2025 तक आवेदन पत्र जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यालय – कक्ष क्र.-21, 22, 23, संयुक्त जिला कार्यालय भवन, कलेक्ट्रेट परिसर, जगदलपुर।
समिति एवं जिला प्रशासन ने पात्र सभी लोगों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर आवेदन कर इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ अवश्य उठाएँ।
👉 अधिक अपडेट्स के लिए जुड़ें : ओम साहू WhatsApp चैनल

Leave a Reply