“अब बेरोजगार नहीं—सरकार दे रही लाखों के लोन पर 35% तक की सब्सिडी, तुरंत करें आवेदन!”

स्वरोजगार का सुनहरा मौका! खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने युवाओं से आमंत्रित किए आवेदन

जगदलपुर, 11 दिसम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कुटीर उद्योग स्थापना कार्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उप संचालक ग्रामोद्योग श्री राजेंद्र मंडावी ने बताया कि इच्छुक युवाओं को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिन पर शासन द्वारा अधिकतम 35% तक का अनुदान दिया जा रहा है। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय रोजगार बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है।

👉 मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम : ग्रामीण युवाओं के लिए विशेष अवसर

यह योजना विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को लक्षित करती है। इसमें होटल, ग्राहक सेवा केंद्र, सिलाई, साउंड सिस्टम, मोटर साइकिल रिपेयरिंग, मोबाइल रिपेयरिंग, फोटोकॉपी एवं स्टूडियो, इलेक्ट्रॉनिक्स कार्य जैसे सेवा क्षेत्रों के साथ-साथ बेकरी, मिनी राइस मिल, वेल्डिंग वर्कशॉप, रेडीमेड वस्त्र निर्माण, जाली तार निर्माण, मसाला एवं मोमबत्ती निर्माण तथा बुटिक आदि विनिर्माण परियोजनाएं भी शामिल हैं।

सेवा क्षेत्र: 1 लाख रुपये तक की परियोजनाएं — 35% अनुदान
विनिर्माण क्षेत्र: 3 लाख रुपये तक की परियोजनाएं — 35% अनुदान
हितग्राही को केवल 5% स्वंय वहन करना होता है।

👉 प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) : बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए बैंक लोन एवं अनुदान

इस योजना के अंतर्गत सेवा क्षेत्र के लिए 20 लाख रुपये तक तथा विनिर्माण क्षेत्र के लिए 50 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। अनुदान संरचना इस प्रकार है:

ग्रामीण क्षेत्र:
अजा/अजजा/ओबीसी – 35% अनुदान
सामान्य वर्ग – 25% अनुदान

शहरी क्षेत्र:
अजा/अजजा/ओबीसी – 25% अनुदान
सामान्य वर्ग – 15% अनुदान

इस योजना में बांस-बेंत उद्योग, डेयरी, राइस मिल, स्टील फर्नीचर, खिलौना निर्माण, मसाला प्रसंस्करण, पैक्ड फूड, कपड़ा उद्योग, लकड़ी कला, मिनरल वाटर यूनिट आदि अनेक उद्योगों को शामिल किया गया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह PMEGP पोर्टल पर ऑनलाइन की जाती है, जिससे आवेदन में पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित होती है।

📝 आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • निवास एवं जाति प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक दस्तावेज
  • ग्राम पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट
  • बैंक पासबुक की प्रति
  • पैन कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज

📌 अधिक जानकारी हेतु संपर्क:
जिला पंचायत कार्यालय, जगदलपुर
खादी ग्रामोद्योग शाखा – कक्ष क्रमांक 19
उप संचालक (ग्रामोद्योग)

📞 7898985206

राज्य शासन का यह प्रयास युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करते हुए प्रदेश में रोजगार सृजन और आर्थिक आत्मनिर्भरता को नई दिशा प्रदान कर रहा है। इससे ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में लघु एवं कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा।

रिपोर्ट : ओम साहू

👉 हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें – ताज़ा ख़बरों के लिए क्लिक करें


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply