जगदलपुर, 11 दिसम्बर 2025/
प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आज का दिन इतिहास बन गया, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने फुटबॉल में जोरदार कीक मारकर बस्तर ओलंपिक 2025 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का शानदार उद्घाटन किया। जैसे ही गेंद हवा में उड़ी, पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
बस्तर के सातों जिलों से आए हजारों खिलाड़ियों के जोश और उमंग से स्टेडियम ऊर्जा से भर गया। उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का अभिवादन करते हुए कहा कि “बस्तर की प्रतिभा भारत का भविष्य है, और इस ओलंपिक के माध्यम से बस्तर के युवाओं की ऊर्जा और क्षमता पूरे देश को दिखेगी।”
स्टेडियम में दर्शकों की भी भारी भीड़ उमड़ी रही। खिलाड़ियों के मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रौंगटे खड़े कर देने वाले प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
रिपोर्ट: ओम साहू
👉 हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े: https://whatsapp.com/channel/0029VbAbdQJD8SDwJjkqXr0N

Leave a Reply