जगदलपुर, 11 दिसम्बर 2025/
बस्तर ओलम्पिक के भव्य शुभारम्भ के मंच पर जब भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध मुक्केबाज़ और ओलम्पियन मैरी कॉम पहुंचीं, तो पूरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम तालियों की गर्जना से गूंज उठा।
मंच पर आते ही उन्होंने छत्तीसगढ़ी में “जय जोहार” कहकर संबोधन की शुरुआत की, जिसके साथ ही खेल प्रेमियों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला।
मैरी कॉम ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा—
“बस्तर खेल प्रतिभाओं का गढ़ है। यहाँ के युवा खिलाड़ी जन्मजात प्रतिभा वाले हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद ये खिलाड़ी जो प्रदर्शन करते हैं वह अद्भुत है। अब आपकी बारी है प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की।”
उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि
“मैं चाहती हूँ कि बस्तर के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी छत्तीसगढ़ की पहचान बनाएँ।”
मैरी कॉम ने बस्तर ओलम्पिक के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सामने आने का बड़ा मंच देते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद हजारों दर्शकों ने मैरी कॉम का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके शब्दों ने खिलाड़ियों के उत्साह को दोगुना कर दिया।
रिपोर्ट: ओम साहू
👉 हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े: https://whatsapp.com/channel/0029VbAbdQJD8SDwJjkqXr0N

Leave a Reply