बस्तर की धरती पर सत्ता का संगम: अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

जगदलपुर, 13 दिसंबर 2025/ केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुँचे, जहाँ उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का भी आत्मीय स्वागत किया गया।

जगदलपुर एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण देव, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष बेवरेज कारपोरेशन श्री श्रीनिवास राव मद्दी, अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग श्री रूपसिंह मंडावी, डीजीपी श्री अरुण देव गौतम, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, कलेक्टर श्री हरिस एस. एवं एसपी श्री शलभ सिन्हा सहित जनप्रतिनिधिगण और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

केंद्रीय गृहमंत्री के बस्तर आगमन को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज रही। सुरक्षा, विकास और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर आगे की गतिविधियों को लेकर चर्चाएँ भी देखी गईं।

रिपोर्ट: ओम साहू



Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply