🦅 The Eagle 👁️ Eye News jagdalpur
संपादक: Om Sahu | 📞 9926750985
जगदलपुर, 16 दिसम्बर 2025/ रायपुर संभाग के 161 नवनियुक्त नगर सैनिकों के लिए आयोजित 34 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का आज गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में जवानों ने उत्कृष्ट अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

नवनियुक्त नगर सैनिकों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से दक्ष बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल संचालन प्रशिक्षण प्रभारी श्री संजय मिश्रा एवं जिला सेनानी श्री संतोष मार्बल के कुशल नेतृत्व में किया गया।
प्रशिक्षण अवधि के 34 कार्य दिवसों के दौरान जवानों ने कठोर परिश्रम करते हुए बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण की बारीकियों को सीखा, जिसका जीवंत प्रदर्शन दीक्षांत परेड में देखने को मिला।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्यालय के सीनियर स्टाफ ऑफिसर एवं बस्तर संभाग के प्रभारी संभागीय सेनानी श्री वीके लकड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और नवनियुक्त सैनिकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
अपने संबोधन में श्री लकड़ा ने जवानों को अनुशासन, सेवा भाव और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह की गरिमा को बढ़ाने हेतु बस्तर संभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बस्तर संभाग के समस्त जिला सेनानी, विशेषकर श्री पी.वी. सितार एवं श्री मनोहर चौहान की उपस्थिति उल्लेखनीय रही, जिन्होंने जवानों का उत्साहवर्धन किया।
दीक्षांत समारोह का समापन राष्ट्र सेवा, अनुशासन और कर्तव्यपालन के संकल्प के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
🦅 The Eagle 👁️ Eye News – नज़र सच्चाई पर
संपादक: Om Sahu | 📞 9926750985

Leave a Reply