स्वच्छता एवं नशा मुक्ति का दिया गया प्रभावी संदेश

एन.एस.एस. सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल आयोजन

बकावंड।
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर (जगदलपुर) के तत्वावधान में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेजेस, बकावंड की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा ग्राम कोलावल के राताखंडी पारा में सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर 21 दिसंबर 2025 से 27 दिसंबर 2025 तक “स्वच्छता एवं नशा मुक्ति भारत” थीम पर आयोजित हुआ।
शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत कोलावल की सरपंच श्रीमती पद्मिनी कश्यप एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री दुर्जन सिंह कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंत देवांगन एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री चंद्रकांत देशमुख द्वारा की गई।
स्वच्छता व जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन
सात दिवसीय शिविर के दौरान एन.एस.एस. स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न रचनात्मक एवं जनहितकारी गतिविधियाँ संचालित की गईं। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत—
बाजार स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई
घरों एवं आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता
कचरा निपटान एवं गोबर खुले में न रखने की समझाइश
जल संरक्षण एवं प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर जागरूकता
जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नशा मुक्ति अभियान एवं रचनात्मक कार्य
नशा मुक्ति अभियान के तहत नाटिका के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। रचनात्मक गतिविधियों में—
हायर सेकेंडरी स्कूल कोलावल में चबूतरा एवं मंच निर्माण
विद्यालय परिसर स्थित मिनी गार्डन में क्यारियों का निर्माण
शाला त्यागी बच्चों के घर जाकर पालक संपर्क
बाल विवाह रोकथाम को लेकर ग्रामीणों को समझाइश
जैसे कार्य शामिल रहे।
मंदिर व विद्यालय परिसरों की सफाई
शिविर के दौरान ग्राम पाथरी स्थित मां पार्वती माता मंदिर परिसर, उच्च प्राथमिक शाला कोलावल एवं प्राथमिक शाला कोलावल के परिसरों की साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही विद्यालय के मुख्य द्वार पर दरवाजा फिट किया गया। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर ग्रामीणों एवं बच्चों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई।
निरीक्षण एवं मार्गदर्शन
शिविर के दौरान जिला संगठक सुश्री मौसमी विश्वास (कॉलेज बकावंड) द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया एवं स्वयंसेवकों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
समापन समारोह में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
शिविर के समापन अवसर पर जनपद पंचायत बकावंड की उपाध्यक्ष एवं वर्तमान जनपद शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री तरुण पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ—
जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 6 श्री बैसाखु राम
पूर्व सरपंच श्री दुर्जन सिंह कश्यप
पूर्व सरपंच श्री सुदर्शन बेसरा
पूर्व पंच श्री जयराम, श्री तुलसीराम, श्री बुधराम
सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने एन.एस.एस. स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
✍️ रिपोर्ट : ओम साहू
礪 The Eagle Eye News
संपादक : Om Sahu
 संपर्क : 9926750985
 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें:
https://whatsapp.com/channel/0029VbAbdQJD8SDwJjkqXr0N


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply