एलडब्लूई जिलों में आधार पंजीयन पर सख्त फोकसयूआइडीएआइ की उप महानिदेशक पी. संगीता ने की समीक्षा बैठक

 The Eagle 礪 Eye ️ News | विशेष समाचार

आंगनबाड़ी व स्कूलों के बच्चों का 31 मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश
जगदलपुर, 29 दिसंबर 2025/
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की उप महानिदेशक श्रीमती पी. संगीता ने सोमवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में एलडब्लूई प्रभावित जिलों— बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर एवं मानपुर–मोहल्ला–अम्बागढ़ चौकी —में आधार पंजीयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के आधार पंजीयन को मिशन मोड में लेते हुए 31 मार्च 2026 तक सेचुरेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए कार्ययोजना (Action Plan) बनाकर धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।
 मुख्य निर्देश व बिंदु
नए आधार ऑपरेटरों का चयन, तकनीकी प्रशिक्षण एवं आधार किट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए
आधार पंजीयन शिविरों का जिला-स्तरीय प्लान तैयार कर समयबद्ध आयोजन
महिला एवं बाल विकास तथा स्कूल शिक्षा विभाग के योग्य मैदानी अमले को प्रशिक्षण देकर ऑपरेटर बनाया जाए
इंडिया पोस्ट के माध्यम से भी बच्चों का आधार पंजीयन
NCEAR सर्वे, पोषण ट्रैकर व U-DISE डेटा के आधार पर छूटे हुए बच्चों/नागरिकों को लक्षित किया जाए
पंजीयन शिविर से पहले सभी बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से जारी किए जाएं
जिलों में मास्टर ट्रेनर्स तैयार कर ट्रेनिंग शेड्यूल लागू किया जाए
किट की आवश्यकता अनुसार राज्य स्तर पर प्रस्ताव भेजा जाए
️ अधिकारियों के महत्वपूर्ण वक्तव्य
श्री अंकित आनंद (सचिव, योजना एवं सांख्यिकी)
“आधार के माध्यम से शासन की लगभग 10 जनहितकारी योजनाओं का लाभ मिलता है, इसलिए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।”
श्री डोमन सिंह (कमिश्नर, बस्तर संभाग)
“एलडब्लूई जिलों में बेहतर प्लानिंग और मजबूत क्रियान्वयन से ही लक्ष्य प्राप्त होगा।”
श्री सुंदरराज पी (आईजी, बस्तर)
“आधार आज बैंक खाता, योजनाओं और पहचान के लिए अत्यंत आवश्यक दस्तावेज है। नए सुरक्षा कैम्पों के पास लोक सेवा केन्द्र विकसित किए जाएं।”
 बैठक में उपस्थित
चिप्स के सीईओ श्री प्रभात मलिक, UIDAI के अधिकारी, सभी संबंधित जिलों के कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, योजना एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारी एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर उपस्थित रहे।
पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से आधार पंजीयन की वर्तमान स्थिति और शंकाओं का समाधान किया गया।
✍️ रिपोर्ट: ओम साहू
 The Eagle 礪 Eye ️ News
 संपर्क: 9926750985
 WhatsApp चैनल से जुड़ें: https://whatsapp.com/channel/0029VbAbdQJD8SDwJjkqXr0N


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply