रिपोर्ट: ओम साहू
जगदलपुर, 31 दिसंबर 2025/
विमानन संचालनालय, नया रायपुर के निर्देशानुसार माँ दन्तेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर में स्वीकृत चार नवीन संविदा पदों पर भर्ती के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए संविदा आधार पर की जाएगी।
एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार निम्नलिखित पदों पर भर्ती प्रस्तावित है—
चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव
एकाउंटेंट
असिस्टेंट ग्रेड-03
सभी पद अनारक्षित (General Category) हैं। इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं अन्य विस्तृत शर्तें शासन की आधिकारिक वेबसाइट bastar.gov.in तथा माँ दन्तेश्वरी एयरपोर्ट के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में केवल स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से 10 जनवरी 2026 को शाम 05:00 बजे तक निम्न पते पर भेज सकते हैं—
नोडल अधिकारी,
माँ दन्तेश्वरी एयरपोर्ट,
जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़)
पिनकोड – 494001
निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर किसी भी स्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।
ऐसी ही महत्वपूर्ण सरकारी भर्तियों और खबरों के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें:
https://whatsapp.com/channel/0029VbAbdQJD8SDwJjkqXr0N
संपर्क: 9926750985
संपादक: Om Sahu
The Eagle 礪 Eye ️ News

✈️ माँ दन्तेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में 04 संविदा पदों पर भर्ती, 10 जनवरी तक करें आवेदन
by
Tags:
Leave a Reply