रिपोर्ट: ओम साहू
जगदलपुर, 02 जनवरी 2026/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता (SVEEP) के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले मीडिया संस्थानों को सम्मानित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक मीडिया संस्थान अपनी प्रविष्टियां 07 जनवरी 2026 तक आयोग के अशोका रोड, नई दिल्ली स्थित कार्यालय में भेज सकते हैं।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रिंट, टेलीविजन (इलेक्ट्रॉनिक), रेडियो (इलेक्ट्रॉनिक) तथा ऑनलाइन/सोशल मीडिया—कुल चार श्रेणियों में प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में एक-एक पुरस्कार दिया जाएगा। चयनित मीडिया संस्थानों को 25 जनवरी 2026 (राष्ट्रीय मतदाता दिवस) के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
आयोग के अनुसार, वर्ष 2025 के दौरान मतदाता जागरूकता में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले मीडिया संस्थानों को इस पुरस्कार के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें सुगम एवं समावेशी निर्वाचन प्रक्रिया, नागरिकों को मतदान के प्रति प्रेरित करना, निर्वाचन से संबंधित आईटी एप्लीकेशन्स की जानकारी, दूरस्थ या अनूठे मतदान केंद्रों की प्रेरक कहानियां, तथा मतदाता सूची में पंजीयन जैसे विषयों पर प्रभावी जनजागरूकता कार्यों को विशेष रूप से महत्व दिया जाएगा।
नई पहल:
राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग ने पहली बार “सर्वश्रेष्ठ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सोशल मीडिया टीम पुरस्कार” की घोषणा की है। इस पुरस्कार के माध्यम से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालयों की मीडिया टीमों द्वारा किए गए उत्कृष्ट डिजिटल व सोशल मीडिया प्रयासों को सम्मानित किया जाएगा।
The Eagle 礪 Eye ️ News
संपादक: Om Sahu
संपर्क: 9926750985
WhatsApp चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbAbdQJD8SDwJjkqXr0N

राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 के लिए 07 जनवरी तक प्रविष्टियां आमंत्रित
by
Tags:
Leave a Reply