⚡ कुदरत का कहर, शासन का सहारा ⚡प्राकृतिक आपदा में उजड़े दो परिवारों को ₹8 लाख की राहत मंजूर

जगदलपुर | 05 जनवरी 2026


जगदलपुर। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 02 पीड़ित परिवारों को कुल ₹8 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

इस सहायता राशि के माध्यम से आपदा में अपनों को खो चुके परिवारों को संबल देने का प्रयास किया गया है, ताकि वे इस कठिन समय में स्वयं को संभाल सकें।

📌 सहायता पाने वाले प्रकरण

  • दरभा तहसील, ग्राम निलेगोदी बोदेनार — सांप काटने से महेश कवासी की मृत्यु होने पर उनके पिता श्री देवलु को ₹4,00,000 की सहायता राशि।
  • तोकापाल तहसील, ग्राम करेंगा — पानी में डूबने से तेटकू की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती जाना बघेल को ₹4,00,000 की सहायता राशि।

✔ प्रशासन की यह संवेदनशील पहल प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों के लिए त्वरित राहत का उदाहरण है।

रिपोर्ट: ओम साहू

👉 ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें:
The Eagle 🦅 Eye 👁️ News


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply