केनाल भूमि अतिक्रमण के विरोध में बकावंड तहसील पहुँचे ग्रामीण

ग्राम देवी-देवताओं के साथ सरपंच-पंचों ने सौंपा ज्ञापन, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर अमरण अनशन की चेतावनी


बकावंड। बकावंड ब्लॉक के ग्राम बकावंड स्थित बाजार पारा मेला भूमि एवं अमलीगुड़ा जलाशय के केनाल क्षेत्र पर कथित अतिक्रमण को लेकर ग्रामवासियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण ग्राम के देवी-देवताओं के साथ बकावंड तहसील कार्यालय पहुँचे और नवाब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

ग्राम पंचायत के सरपंच डामरू कश्यप ने बताया कि अमलीगुड़ा जलाशय के केनाल की भूमि पर हर वर्ष की भांति पारंपरिक मेला आयोजित किया जाता है, जो ग्रामवासियों की आस्था एवं सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा हुआ है। लेकिन हाल ही में एक व्यक्ति द्वारा उक्त केनाल भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है।

सरपंच ने आरोप लगाया कि ग्रामवासियों द्वारा कई बार समझाइश देने के बावजूद संबंधित व्यक्ति द्वारा दबंगई दिखाते हुए अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है, जिससे पूरे गांव में रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की गई, तो हजारों की संख्या में ग्रामीण केनाल भूमि पर अमरन अनशन करेंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और शीघ्र न्याय की मांग की।


रिपोर्ट: ओम साहू

📲 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
The Eagle 🦅 Eye 👁️ News


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply