जगदलपुर | 16 जनवरी 2026
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) – महिला एवं बाल विकास विभाग की परीक्षा 2025 का आयोजन 18 जनवरी 2026 (शनिवार) को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक किया जाएगा।
जिले में परीक्षा के लिए निम्नलिखित परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं –
- शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज, धरमपुरा, जगदलपुर
- शासकीय जगतू माहारा मल्टीपर्पस हायर सेकेंडरी स्कूल, जगदलपुर
📌 CGPSC द्वारा जारी अनिवार्य स्थाई निर्देश
- जिन अभ्यर्थियों के नाम, सरनेम या फोटो में पहचान पत्र से अंतर है, वे नाम परिवर्तन संबंधी दस्तावेज की मूल प्रति प्रस्तुत करने पर ही परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।
- अभ्यर्थी केवल निम्न सामग्री ही साथ ला सकेंगे –
- लेबल रहित पारदर्शी पानी की बोतल
- CGPSC द्वारा जारी ऑनलाइन प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट
- मूल पहचान पत्र (मतदाता आईडी / पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस / पैन / आधार / ई-आधार)
- फोटो अस्पष्ट होने की स्थिति में 02 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- काला या नीला बॉल प्वाइंट पेन
- चित्रात्मक परीक्षा में केवल HB पेंसिल (जहाँ अनुमति हो)
- किसी भी प्रकार की घड़ी (मैकेनिकल / स्मार्ट वॉच) पूर्णतः प्रतिबंधित है।
- जूते, मोटे सोल या ऊँची हील वाले फुटवियर वर्जित हैं। केवल पतले सोल वाली चप्पल/स्लीपर की अनुमति है।
- नज़र के चश्मे के अलावा अन्य किसी भी प्रकार के चश्मे, गॉगल्स या डिजिटल ग्लासेस प्रतिबंधित हैं।
- चिकित्सकीय कारणों से उपकरण या जूते आवश्यक होने पर गहन जांच के पश्चात अनुमति दी जाएगी।
- सहलेखक की अनुमति प्राप्त दिव्यांग अभ्यर्थियों के मामले में सहलेखक को भी सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
- अभ्यर्थी केवल हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहन सकेंगे। काले, गहरे नीले, हरे, जामुनी, मेरून, बैगनी व गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े वर्जित हैं।
- ठंड के मौसम में बिना पॉकेट वाला साधारण स्वेटर पहनने की अनुमति होगी, जांच के समय उतारना अनिवार्य होगा।
- कार्गो एवं डिजाइनर कपड़े प्रतिबंधित हैं। सामान्य जींस व पैंट की अनुमति होगी।
- महिला अभ्यर्थी सलवार-कुर्ती व दुपट्टा पहन सकेंगी, कुर्ती/ब्लाउज की बांह आधी होनी अनिवार्य है।
- कान के आभूषण वर्जित हैं। विवाहित महिलाओं को केवल एक नोज पिन एवं एक मंगलसूत्र की अनुमति होगी।
- निर्दिष्ट सामग्री के अतिरिक्त कोई भी वस्तु परीक्षा केंद्र में लाने पर अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ से कम से कम 02 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है।
- परीक्षा प्रारंभ से 15 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
- परीक्षा कक्ष के अंदर भी आवश्यकता अनुसार तलाशी ली जा सकती है।
- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, लॉग टेबल या किसी भी प्रकार का संचार साधन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- परीक्षा समाप्ति से पूर्व किसी भी अभ्यर्थी को बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
- चिकित्सकीय आपात स्थिति में विशेष निगरानी में अस्पताल ले जाया जाएगा।
- परीक्षा केंद्र में साइबर सुरक्षा हेतु जैमर का प्रयोग किया जाएगा।
रिपोर्ट : ओम साहू
📲 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें :
The Eagle 🦅 Eye 👁️ News

Leave a Reply