**जगदलपुर के दो परीक्षा केंद्रों में 1045 अभ्यर्थी होंगे शामिल**
**उड़नदस्ता दल और जैमर से होगी परीक्षा की कड़ी निगरानी**
रिपोर्ट: ओम साहू
जगदलपुर, 17 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) पदों पर भर्ती हेतु रविवार 18 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर बस्तर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
कलेक्टर श्री हरिस एस. के निर्देशानुसार परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।
दो परीक्षा केंद्र, 1045 परीक्षार्थी
जगदलपुर शहर में परीक्षा के लिए दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं —
शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय – 545 अभ्यर्थी
जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – 500 अभ्यर्थी
️ नोडल अधिकारी व उड़नदस्ता दल
परीक्षा संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री नंदनी साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं विशेष उड़नदस्ता दल में —
नायब तहसीलदार श्री डोमन लाल,
सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री ब्रज भूषण देवांगन,
सहायक उप निरीक्षक श्री राजकुमार शामिल हैं,
जो केंद्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे।
जैमर और कड़ी सुरक्षा जांच
परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए जाएंगे। प्रवेश के समय 3 महिला व 3 पुरुष पुलिसकर्मी मेटल डिटेक्टर से अभ्यर्थियों की गहन तलाशी लेंगे।
ड्रेस कोड अनिवार्य
जूते या मोटे सोल वाले फुटवियर प्रतिबंधित
केवल पतले सोल की चप्पल/स्लीपर मान्य
काले, गहरे नीले, हरे, जामुनी व गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े प्रतिबंधित
केवल हल्के रंग के, आधी बांह वाले कपड़े
बिना पॉकेट वाला साधारण स्वेटर मान्य
जींस/कार्गो पैंट मान्य नहीं
⏰ समय पालन जरूरी
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पहुंचना होगा।
सुबह 9:45 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
केवल यह सामग्री ले जा सकेंगे
प्रवेश पत्र
मूल पहचान पत्र
नीला/काला बॉल पेन
पारदर्शी पानी की बोतल
मोबाइल, स्मार्ट वॉच एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित
ताज़ा खबरों के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
https://whatsapp.com/channel/0029VbAbdQJD8SDwJjkqXr0N
The Eagle 礪 Eye ️ News
संपादक: Om Sahu | संपर्क: 9926750985

**बाल देखरेख संस्था अधीक्षक परीक्षा 18 जनवरी को**
by
Tags:
Leave a Reply