खबर का असर

VIDEO खुलासे के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ग्राम अलवा में खिड़खूड़ी जुआ खेलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार


// प्रेस नोट //
थाना – कोडेनार, जिला बस्तर (जगदलपुर)
दिनांक: 20.01.2026

अपराध क्रमांक: 03/2026
धारा: 3(2) जुआ प्रति निषेध अधिनियम

ग्राम अलवा, पटेल पारा दियारी मेला में रूपये-पैसे का दांव लगवाकर “खूड-खूड़ी” नामक जुआ खिलाने की सूचना पर थाना कोडेनार पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी केशलूर श्री लक्ष्मण सिंह पोटाई के पर्यवेक्षण में थाना कोडेनार से पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।

🔴 गिरफ्तार आरोपी:

  • अनिल नाग, पिता बुटी नाग, उम्र 36 वर्ष, निवासी – बड़े पाराकोट, थाना परपा, जिला बस्तर
  • मनेर कश्यप, पिता हाड़ी कश्यप, उम्र 42 वर्ष, निवासी – डोंगरी गुड़ा, थाना परपा, जिला बस्तर

🔴 जप्त सामग्री:

  • नकद राशि कुल – ₹3600 (फड़ से ₹1500 एवं आरोपियों से ₹2100)
  • 01 नग टूकना
  • 06 नग प्लास्टिक गोटा
  • 01 नग प्लास्टिक पर्दा (हुकुम, चिड़ी, पान, ईंटा, झंडा, मुंडा चिन्ह युक्त)
  • 01 नग प्लास्टिक चटाई
  • 01 नग प्लास्टिक झिल्ली

आरोपियों के विरुद्ध थाना कोडेनार में धारा 3(2) जुआ प्रति निषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

👮‍♂️ कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका:

सउनि पन्नालाल कुंजाम,
प्र.आर. संजीव मिंज,
आरक्षक मुरली कश्यप,
बस्तर फाइटर डिगम्बर कश्यप एवं स्टाफ

यह कार्रवाई खबर के असर का स्पष्ट प्रमाण है, बस्तर पुलिस अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त प्रहार कर रही है।


रिपोर्ट: ओम साहू
The Eagle 🦅 Eye 👁️ News

📲 WhatsApp चैनल से जुड़ें:
The Eagle Eye News Bastar


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply