🚨 सड़क पर मलबा फैलाना पड़ा भारी 🚨
रिपोर्ट ओ पी साहू
जगदलपुर, 20 जनवरी 2026
जगदलपुर नगर निगम ने शहर की यातायात व्यवस्था और स्वच्छता से किसी भी तरह का समझौता न करने का साफ संदेश देते हुए बंसल क्लीनिक पर कड़ी कार्रवाई की है। सार्वजनिक सड़क पर निर्माण मलबा फैलाने और नाली जाम करने के गंभीर मामले में नगर निगम ने क्लीनिक प्रबंधन पर 10,000 रुपए का जुर्माना लगाया है।
नगर निगम प्रशासन के संज्ञान में आया कि बंसल क्लीनिक में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान रेती और गिट्टी को लापरवाहीपूर्वक सड़क पर डंप कर दिया गया था। इससे न केवल आम नागरिकों का आवागमन बाधित हुआ, बल्कि निर्माण सामग्री नालियों में भर जाने से जल निकासी व्यवस्था भी पूरी तरह ठप हो गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वच्छता विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच में निगम के स्वच्छता नियमों का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया।
मौके पर मौजूद स्वच्छता इंस्पेक्टर अजय बनिक, जोन प्रभारी समीर खान एवं शक्ति वेल की उपस्थिति में क्लीनिक प्रबंधन पर गंदगी फैलाने और नाली जाम करने के आरोप में तत्काल अर्थदंड लगाया गया।
इस कार्रवाई के जरिए नगर निगम जगदलपुर ने साफ कर दिया है कि शहर की सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण या गंदगी फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
नगर निगम ने सभी नागरिकों और निर्माणकर्ताओं से अपील की है कि वे निर्माण सामग्री को नियत एवं सुरक्षित स्थान पर ही रखें और शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
📝 रिपोर्ट: ओम साहू
🦅 The Eagle Eye News | Bastar
📲 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें:
👉 The Eagle Eye News – WhatsApp Channel

Leave a Reply