जगदलपुर, 20 जनवरी 2026/ बस्तर संभाग के शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से पदोन्नति की राह देख रहे टी (ट्राइबल) एवं ई (एजुकेशन) संवर्ग के शिक्षकों और प्राथमिक शाला के प्रधान पाठकों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है।
बस्तर संभाग के अंतर्गत कार्यरत स्नातक व प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक शाला) के पद पर पदोन्नत करने हेतु जारी आधिकारिक परिपत्र में पूरी समय-सारिणी घोषित कर दी गई है।
संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग श्री एच.आर. सोम ने बताया कि यह प्रक्रिया जनवरी के अंत से शुरू होकर मार्च के पहले सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी।
📅 पदोन्नति प्रक्रिया की समय-सारिणी
- 31 जनवरी 2026: 01 अप्रैल 2024 की स्थिति में अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन
- 04 फरवरी 2026: पदोन्नति हेतु पात्र शिक्षकों की सूची जारी
- 13 फरवरी 2026 तक: गोपनीय चरित्रावली, चल-अचल संपत्ति विवरण व मतांकन पूर्ण
- 16 फरवरी 2026: बैठक की सूचना जारी
- 20 फरवरी 2026: विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक
- 23 फरवरी 2026: पदोन्नति आदेश जारी
- 02–05 मार्च 2026: काउंसलिंग प्रक्रिया
विभाग ने स्पष्ट किया है कि पदस्थापना में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए काउंसलिंग के माध्यम से विकल्प लिए जाएंगे, ताकि शिक्षकों को न्यायसंगत अवसर मिल सके।
रिपोर्ट: ओम साहू
The Eagle 🦅 Eye 👁️ News | Bastar
📞 संपर्क: 9926750985

Leave a Reply