मार्च सत्र के लिए 31 जनवरी तक मांगे गए आवेदन
जगदलपुर, 20 जनवरी 2026/ राज्य शासन के विभिन्न विभागों में कार्यरत बस्तर संभाग के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए लेखा प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया गया है। शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला, बस्तर संभाग जगदलपुर के प्राचार्य द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह प्रशिक्षण सत्र 01 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक संचालित होगा।
इस प्रशिक्षण सत्र के लिए बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के कर्मचारियों हेतु कुल 50 सीटें निर्धारित की गई हैं। इच्छुक एवं पात्र कर्मचारी कार्यालय प्रमुख की अनुशंसा के साथ अपना आवेदन 31 जनवरी 2026 की शाम 5:30 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण सूचना : आवेदन केवल विशेष वाहक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
🔹 पात्रता शर्तें
- नियमित सेवाकाल न्यूनतम 03 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य
- परिवीक्षा अवधि समाप्त हो
- आवेदक पूर्णतः स्वस्थ हो
- पूर्व सत्रों के पुराने आवेदन स्वतः निरस्त माने जाएंगे
🔹 आवेदन के साथ संलग्न आवश्यक दस्तावेज
- सेवा पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ, वेतन वृद्धि एवं नियमितीकरण पृष्ठों की प्रमाणित प्रति
- दिसंबर 2025 की ऑनलाइन वेतन पर्ची
- जाति प्रमाण पत्र
- 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची
- मुद्रलेखन अथवा कंप्यूटर परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
🔹 चयन प्रक्रिया
प्रशिक्षार्थियों का चयन संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन, जगदलपुर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा।
📮 आवेदन भेजने का पता
प्राचार्य, शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला
बस्तर संभाग, जिला कार्यालय परिसर
जगदलपुर (छ.ग.) – 494001
रिपोर्ट: ओम साहू
📲 WhatsApp Channel: The Eagle 🦅 Eye 👁️ News

Leave a Reply