जगदलपुर/बस्तर | LIVE NEWS — राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 पर मेटावाड़ा गांव के पास आज सुबह करीब 5 बजे एक जंगली भालू की अज्ञात तेज रफ्तार कार से टक्कर में मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों के अनुसार, तड़के सड़क पार करते समय भालू को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी। टक्कर के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही वन विभाग अलर्ट हो गया। वन अमले ने मौके पर पहुंचकर मुआयना, पंचनामा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है।
संभावित कारण:
* अंधेरा और तेज रफ्तार
* जंगल क्षेत्र में सड़क पार करते समय हादसा
अपील: वन विभाग ने NH-30 से गुजरने वाले वाहन चालकों से सुबह-शाम विशेष सतर्कता बरतने, धीमी गति रखने और वन्यजीव संकेतकों का पालन करने की अपील की है।
रिपोर्ट: ओम साहू
The Eagle 🦅 Eye 👁️ News
संपर्क: 9926750985
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें 👉 The Eagle Eye News Bastar

Leave a Reply