स्वच्छता पखवाड़ा पर ग्राम ईरिकपाल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रिपोर्ट: ओम साहू
The Eagle 🦅 Eye 👁️ News


जगदलपुर | 23 जनवरी 2026 — भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर द्वारा 52 ब्लॉक के ग्राम ईरिकपाल में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत गीत एवं नाटक, जन-जागरूकता रैली, चित्रकला प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम सरपंच श्री संतोष कुमार कश्यप, शासकीय हाई स्कूल की प्राचार्य श्रीमती मीना जाधव, यूनिसेफ जिला समन्वयक श्री सुधांशु पांडे, स्वास्थ्य विभाग मालगांव के श्री सौरभ गौर, श्री सुभाष पांडे एवं श्री भजन साहू की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वास्थ्य विभाग के श्री सौरभ गौर द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की आवश्यकता, उद्देश्य एवं स्वच्छता से होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इसी कड़ी में यूनिसेफ जिला समन्वयक श्री सुधांशु पांडे ने कहा कि व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से ही स्वस्थ भारत अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने हाथ साबुन से धोने, साफ-सफाई तथा प्लास्टिक के सीमित उपयोग पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम को ग्राम सरपंच श्री संतोष कुमार कश्यप एवं प्राचार्य श्रीमती मीना जाधव ने भी संबोधित करते हुए ग्रामीणों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

स्वच्छता रैली: कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशाल स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया, जिसे ग्राम सरपंच द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इसके साथ ही बस्तर विकास एवं सेवा संस्थान, कोंडागांव के 10 कलाकारों द्वारा ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजनात्मक गीत-नाटक की प्रस्तुति दी गई, जिसे ग्रामीणों ने खूब सराहा।

चित्रकला प्रतियोगिता में —
🥇 प्रथम: सिकंदर
🥈 द्वितीय: आयुषी
🥉 तृतीय: लता
को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का मनोरंजनात्मक संचालन वरिष्ठ साहित्यकार श्री शशांक श्रीधर शेन्डे द्वारा किया गया, एवं आभार प्रदर्शन प्रभारी श्री बी. एस. ध्रुव ने किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


📲 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें:
The Eagle 🦅 Eye 👁️ News


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply