रिपोर्ट: ओम साहू
रायपुर | The Eagle 🦅 Eye 👁️ News – छत्तीसगढ़ में महिला DSP कल्पना वर्मा के खिलाफ देशद्रोह समेत गंभीर धाराओं में FIR दर्ज करने की मांग लगातार तेज होती जा रही है। संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से जुड़ी अत्यंत गोपनीय और संवेदनशील जानकारियां लीक करने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इसी कड़ी में संघ के प्रदेश अध्यक्ष उज्ज्वल दीवान सिविल लाइन थाना पहुंचे, जहां उन्होंने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत के साथ चैट के स्क्रीनशॉट भी संलग्न किए गए हैं, जिन्हें संघ ने महत्वपूर्ण सबूत बताया है।
🔴 जवानों की जान जोखिम में डालने का आरोप
संघ की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि महिला DSP द्वारा कथित रूप से साझा की गई जानकारियां नक्सल ऑपरेशन्स से जुड़ी, रणनीतिक और गोपनीय हैं। इस तरह की जानकारी का सार्वजनिक या अनधिकृत प्रसार सुरक्षा बलों के जवानों की जान के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।
संघ का कहना है कि ऑपरेशनल गोपनीयता भंग होने से न केवल सुरक्षा बलों की रणनीति प्रभावित हो सकती है, बल्कि इससे मैदानी जवानों की सुरक्षा पर सीधा खतरा उत्पन्न हो सकता है।
⚖️ देशद्रोह समेत कठोर धाराओं में FIR की मांग
संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ ने महिला DSP कल्पना वर्मा के खिलाफ देशद्रोह, आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के उल्लंघन और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी धाराओं में FIR दर्ज करने की मांग की है।
संघ ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र से जुड़ा है और थाना प्रभारी से निष्पक्ष जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।
🕵️♂️ पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की
फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
📲 The Eagle 🦅 Eye 👁️ News से जुड़ने के लिए हमारा WhatsApp चैनल जॉइन करें
👉 Click Here to Join
संपादक: Om Sahu | संपर्क: 9926750985

Leave a Reply