वनांचल से विकास की कहानी, जो अब बनेगी असम की नई राह
रिपोर्ट: ओम साहू
जगदलपुर | 1 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ का बस्तर जिला, जिसे कभी केवल अपनी दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के लिए जाना जाता था, आज ग्रामीण विकास की एक नई और प्रेरणादायक इबारत लिख रहा है। बस्तर में चल रहे विकास कार्यों की गूंज अब पूर्वोत्तर भारत तक पहुँच चुकी है।
इसी कड़ी में असम राज्य के उच्च अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बस्तर पहुँचा, जिसने यहाँ के ‘विकास मॉडल’ का गहन अध्ययन किया।
असम से आए संयुक्त आयुक्त श्री ध्रुव ज्योति नाथ एवं उपायुक्त श्री राजेंद्र पांडे के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल ‘एक्सपोज़र विजिट’ पर बस्तर आया।
वनांचल में पक्के घर देख भावुक हुए असम के अधिकारी
लोहंडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत दाबपाल, एरंडवाल एवं छोटे परोदा में भ्रमण के दौरान एक भावुक दृश्य सामने आया, जब असम के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लिया।
अधिकारियों ने अपने हाथों से फीता काटकर ग्रामीणों को उनके सपनों के घर की चाबियाँ सौंपी और उनसे आत्मीय संवाद किया।
ग्रामीणों के चेहरों पर दिखी मुस्कान इस बात का प्रमाण थी कि सरकारी योजनाएँ अब अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँच रही हैं।
मनरेगा की ‘आजीविका डबरी’ से आत्मनिर्भरता की राह
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने मनरेगा के तहत निर्मित ‘आजीविका डबरी’ स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आर्थिक सशक्तिकरण का संदेश दिया।
उन्होंने सुझाव दिया कि डबरी का उपयोग केवल जल संचय तक सीमित न रहे, बल्कि इसमें मछली पालन, बत्तख पालन एवं कृषि आधारित गतिविधियाँ जोड़कर समन्वित खेती मॉडल विकसित किया जाए।
यह मॉडल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
असम में लागू होगा ‘बस्तर मॉडल’
दौरे के समापन पर असम के अधिकारियों ने बस्तर में चल रहे विकास कार्यों को “सफल और अनुकरणीय मॉडल” बताया।
उन्होंने कहा कि असम और बस्तर की भौगोलिक चुनौतियाँ समान हैं और बस्तर द्वारा अपनाया गया विकास मार्ग असम के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा।
स्थानीय प्रशासन की सक्रिय भूमिका
इस अध्ययन भ्रमण के दौरान
जिला पंचायत अतिरिक्त सीईओ श्री वीरेंद्र बहादुर,
लोहंडीगुड़ा जनपद सीईओ श्री धनेश्वर पांडे,
जिला समन्वयक श्री बी. मनिहार,
जिला प्रोग्रामर श्री शशांक नाग
ने प्रतिनिधिमंडल को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
The Eagle 🦅 Eye 👁️ News से जुड़ने के लिए हमारा WhatsApp चैनल जॉइन करें 👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbAbdQJD8SDwJjkqXr0N
संपादक: Om Sahu
संपर्क: 9926750985

Leave a Reply