📍 स्थान : धरमपुरा कॉलेज ग्राउंड, जगदलपुर
रिपोर्ट: ओम साहू
जगदलपुर | 10 फरवरी 2026 — छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास में दर्ज 1910 के ऐतिहासिक भूमकाल आंदोलन की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से क्रांतिकारी अमर शहीद वीर गुण्डाधुर को समर्पित भूमकाल दिवस का भव्य आयोजन संयुक्त समाज ST SC ओबीसी अल्पसंख्यक के नेतृत्व में किया जा रहा है।
यह आयोजन धरमपुरा कॉलेज ग्राउंड जगदलपुर में आयोजित होगा, जिसमें ST, SC, OBC, अल्पसंख्यक एवं मूलनिवासी समाजों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
1910 का भूमकाल आंदोलन : इतिहास नहीं, चेतावनी
1910 का भूमकाल आंदोलन ब्रिटिश शासन के खिलाफ जल-जंगल-जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए छेड़ा गया एक ऐतिहासिक जनविद्रोह था। इस आंदोलन का नेतृत्व वीर गुण्डाधुर ने किया, जिनकी क्रांतिकारी हुंकार से तत्कालीन शासन की नींव हिल गई थी।
आज भी यह आंदोलन आदिवासी चेतना, सामाजिक न्याय और अधिकारों का प्रतीक माना जाता है।
गांव से संभाग तक जोर-शोर से तैयारी
सभी समाज प्रमुख के अनुसार गांव, ब्लॉक, जिला एवं संभाग स्तर पर भूमकाल दिवस को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मीडिया, सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से जन-जन तक इस ऐतिहासिक दिवस का संदेश पहुँचाया जाएगा।
कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी को वीर गुण्डाधुर और भूमकाल आंदोलन के इतिहास से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
आर्थिक सहयोग हेतु अपील
इस विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए कर्मचारी, अधिकारी, जनप्रतिनिधि, व्यवसायी एवं समाज के अन्य जागरूक नागरिकों से स्वैच्छिक आर्थिक सहयोग की अपील की गई है।
सहयोग को सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से QR कोड जारी किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति डिजिटल रूप से योगदान कर सकता है।
भूमकाल आंदोलन केवल अतीत की कहानी नहीं,
यह आज भी अधिकार, आत्मसम्मान और सामाजिक एकता की प्रेरणा है। 10 फरवरी को धरमपुरा कॉलेज ग्राउंड, जगदलपुर में एकजुट होकर वीर गुण्डाधुर को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
📢 खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
The Eagle 🦅 Eye 👁️ News
संपादक: Om Sahu | संपर्क: 9926750985

Leave a Reply