छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ ने महारानी प्रफुल्ल कुमारी देवी जी की 115वीं जयंती धूमधाम से मनाई

📍 जगदलपुर | रिपोर्ट: ओम साहू

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, बस्तर जिला जगदलपुर के सौजन्य से महान समाजसेविका महारानी प्रफुल्ल कुमारी देवी जी की 115वीं जयंती महारानी अस्पताल जगदलपुर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

🔹 गरिमामय उपस्थिति

इस अवसर पर महारानी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद, डॉ. वीरेंद्र ठाकुर, डॉ. भंवर शर्मा, डॉ. ओझा एवं डॉ. रीमा दानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ की जिला सचिव श्रीमती दिव्या मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया।

🔹 सेवानिवृत्त कर्मचारी का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान महारानी अस्पताल में पदस्थ श्री शीतल नेताम, जो दिनांक 31 जनवरी को अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त हुए, उन्हें सिविल सर्जन एवं अन्य चिकित्सकों द्वारा श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

🔹 सेवा भावना ही अस्पताल की पहचान

सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सेवा भावना से कार्य करें तथा मरीजों की निस्वार्थ सेवा करें। महारानी अस्पताल बस्तर संभाग का सबसे पुराना और बड़ा अस्पताल है, जो 1936 से निरंतर सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। आज भी लोग यहां की सेवाओं को याद करते हैं और हमें इस गौरवशाली परंपरा को आगे भी बनाए रखना चाहिए।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सदस्य, अस्पताल स्टाफ एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान एवं सेवा भावना के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

📲 खबरें सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें – The Eagle 🦅 Eye 👁️ News WhatsApp Channel


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply