रिपोर्ट: ओम साहू
जगदलपुर, 09 फरवरी 2026/ केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। उनका स्वागत जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय एवं भव्य रूप से किया गया।
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह यहां ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ‘बस्तर पण्डुम’ के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। उनके आगमन को लेकर पूरे शहर में उत्साह और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले।
एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के साथ वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, महापौर श्री संजय पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने केन्द्रीय गृह मंत्री का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अमले की भी विशेष उपस्थिति रही। कमिश्नर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पी, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बस्तर पण्डुम के समापन समारोह को लेकर पूरे संभाग में उत्सव का माहौल है, और केन्द्रीय गृह मंत्री के आगमन से आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई है।
The Eagle 🦅 Eye 👁️ News
संपादक: Om Sahu
संपर्क: 9926750985
WhatsApp Channel: Join Now

Leave a Reply