🔥 रंगों का त्योहार या सख्ती का इम्तिहान? बस्तर पुलिस पूरी तरह अलर्ट

रिपोर्ट: ओम साहू
जगदलपुर। होली त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बस्तर पुलिस पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड पर है। पुलिस प्रशासन द्वारा शहरवासियों के लिए जागरूकता पोस्टर जारी करते हुए साफ चेतावनी दी गई है कि हुड़दंग, शराब पीकर वाहन चलाने और तेज रफ्तार पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
🚔 शराब पीकर वाहन चलाया तो गाड़ी होगी जप्त!
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ड्रंक एंड ड्राइव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे मामलों में वाहन जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
🏍️ तीन सवारी और तेज रफ्तार पर लगेगा ब्रेक
मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठाने वालों और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान और कानूनी कार्रवाई तय है।
🎥 पूरा शहर CCTV निगरानी में
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
📅 2 तारीख शाम से 4 तारीख रात तक विशेष बंदोबस्त
होली पर्व को लेकर 2 तारीख की शाम से 4 तारीख की रात तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है।
⚠️ गुंडा-बदमाशों को थाना तलब, दी गई सख्त हिदायत
शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निगरानी बदमाशों और असामाजिक तत्वों को थाना बुलाकर सख्त चेतावनी दी जा रही है। किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई होगी।
बस्तर पुलिस की अपील: होली को प्रेम, भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। कानून हाथ में लेने की कोशिश न करें। किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करें।
The Eagle 🦅 Eye 👁️ News
संपादक: Om Sahu
संपर्क: 9926750985
Leave a Reply