❇️ बस्तर पुलिस द्वारा दिया गया जनता को होली का संदेश

बस्तर पुलिस द्वारा होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए जिले में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 02/03/2026 को जगदलपुर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा शक्ति प्रदर्शन (फ्लैग मार्च) किया गया।

🚔 शहर में फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को चेतावनी

फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य अपराधिक तत्वों को सख्त चेतावनी देना तथा शहरवासियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि नागरिक निर्भीक और सुरक्षित वातावरण में होली का पर्व मना सकें।

🌈 सौहार्दपूर्ण होली मनाने की अपील

पुलिस प्रशासन द्वारा जनता को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांति, भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की समझाइश दी गई।


📢 बस्तर पुलिस की विशेष अपील:

  • ⚡ बिजली तार के नीचे होलिका दहन न करें।
  • 🍾 होली पर शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा व विवाद न करें।
  • 🎭 होली पर्व पर मुखौटा का प्रयोग न करें।
  • 🚗 शराब पीकर वाहन न चलाएं।
  • 🎨 ज़ोर-जबर्दस्ती रंग-गुलाल का प्रयोग न करें।
  • 🏍️ तीव्र गति से एवं क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर वाहन न चलाएं।
  • 📚 परीक्षाओं के मद्देनज़र ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग न करें।
  • 📵 होली पर्व को लेकर किसी प्रकार की अफवाह न फैलाएं।

📲 ताजा और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp चैनल से:
👉 The Eagle Eye News WhatsApp Channel

🦅 The Eagle Eye News
संपादक: Om Sahu
संपर्क: 9926750985


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply