महिला एवं बाल विकास विभाग की संविदा पदों पर दावा-आपत्ति 13 मार्च तक

रिपोर्ट: ओम साहू

जगदलपुर, 5 मार्च 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत जिला बस्तर में संचालित बाल देखरेख संस्थाओं के विभिन्न संविदा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदन पत्रों की जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा स्क्रीनिंग कर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रारंभिक सूची तैयार कर ली गई है।

विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bastar.gov.in तथा कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जगदलपुर के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु उपलब्ध कराई गई है।

13 मार्च तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

सूची में शामिल आवेदकों द्वारा यदि किसी प्रकार की दावा या आपत्ति दर्ज करानी है तो वे 13 मार्च 2026 तक शाम 5:30 बजे कार्यालयीन समय में अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

केवल इन माध्यमों से ही स्वीकार होगी आपत्ति

आवेदक अपनी दावा-आपत्ति रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। ई-मेल या कार्यालय में उपस्थित होकर दी गई आपत्ति मान्य नहीं होगी।

विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि कार्यालय में प्रदर्शित सूची को ही अंतिम माना जाएगा और उसी के आधार पर आगामी चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।


📲 ताजा खबरों के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
https://whatsapp.com/channel/0029VbAbdQJD8SDwJjkqXr0N

The Eagle 🦅 Eye 👁️ News
संपादक: Om Sahu
संपर्क: 9926750985


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply