रिपोर्ट: ओम साहू
जगदलपुर. महारानी अस्पताल जगदलपुर में पदस्थ रही स्टाफ नर्स वर्षा एलकाना ने अपने प्रशासनिक स्थानांतरण और उसके बाद उत्पन्न विवाद को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनका स्थानांतरण महारानी अस्पताल से कपानार ब्लॉक बड़े किलेपाल किया गया था, जिसे निरस्त करने के लिए उन्होंने बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

हाईकोर्ट ने दिया था स्टे
वर्षा एलकाना के अनुसार माननीय हाईकोर्ट ने मामले में स्टे देते हुए उन्हें समन्वय समिति में आवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। इसके बाद उन्हें 8 जुलाई 2025 को रिलीव किया गया था, जबकि उन्होंने 28 जुलाई 2025 को पुनः महारानी अस्पताल में ज्वाइन कर लिया था और वहां कार्य कर रही थीं।

बताया गया कि 29 अक्टूबर 2025 को समन्वय समिति की ओर से उनका आवेदन अमान्य कर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने पुनः हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने आदेश दिया कि वे दोबारा समन्वय समिति में आवेदन दें और समिति मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे।

12 दिसंबर 2025 को फिर दिया आवेदन
वर्षा एलकाना ने बताया कि कोर्ट के आदेश के अनुसार उन्होंने 12 दिसंबर 2025 को समन्वय समिति में पुनः आवेदन दिया, जो अभी तक विचाराधीन है और उस पर कोई निर्णय नहीं आया है।

इस बीच 25 फरवरी 2026 को उन्हें अचानक फिर से रिलीव कर दिया गया, जिसके बाद से वे महारानी अस्पताल में कार्य नहीं कर रही हैं।

⚠️ संघ पदाधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप


वर्षा एलकाना ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती रीमा दानी द्वारा बिना पूरी जानकारी के उनके खिलाफ लगातार समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में पत्र प्रकाशित कराए जा रहे हैं। उनका कहना है कि इससे उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
नाइट ड्यूटी को लेकर शुरू हुआ विवाद
वर्षा एलकाना के अनुसार उन्होंने पूर्व में कलेक्टर को शिकायत दी थी कि महारानी अस्पताल में कई इंचार्ज और स्टाफ नर्स नियमित रूप से नाइट ड्यूटी नहीं करते, जिससे कुछ कर्मचारियों पर अतिरिक्त नाइट ड्यूटी का बोझ पड़ता है। इसी शिकायत में रीमा दानी का नाम भी शामिल था, जिसके बाद से यह विवाद बढ़ गया।
🏥 डायलिसिस यूनिट को लेकर भी सवाल
उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में संचालित डायलिसिस यूनिट एक निजी संस्था द्वारा संचालित है, जहां पहले से ही स्टाफ उपलब्ध है, इसके बावजूद रीमा दानी को वहां का इंचार्ज बनाया गया है, जबकि वे अधिकांश समय अन्य वार्ड में बैठती हैं।
वर्षा एलकाना ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उनके खिलाफ फैलाए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार पर कार्रवाई की मांग की है।
📢 ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़ें हमारे व्हाट्सएप चैनल से
The Eagle 🦅 Eye 👁️ News
संपादक: Om Sahu
संपर्क: 9926750985

Leave a Reply