⚠️ सांसद के गांव में खून! होली मेले में दो युवकों की हत्या से बस्तर दहला ⚠️

रिपोर्ट: ओम साहू


जगदलपुर / बस्तर: बस्तर में होली के दौरान आयोजित कलचा मेला में एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सांसद के गांव में आयोजित मेले में आए साडगुड गांव के दो युवक — उमेश बघेल और रोहित बघेल की कुछ नाबालिग लड़कों के गैंग द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई।

इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि नाबालिगों के गैंग इतनी बड़ी वारदात को अंजाम कैसे दे रहे हैं और नौजवानों में कानून का डर क्यों खत्म होता जा रहा है?

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना समाज के लिए एक बड़ा सबक और चेतावनी है। अगर समय रहते युवाओं में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि सांसद का गांव भी अब सुरक्षित नहीं रहा। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद इतनी बड़ी घटना होना कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।

हालांकि स्थानीय लोगों ने कहा है कि उन्हें नगरनार पुलिस पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही इस मामले की कड़ी जांच कर सभी दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाएगी।

सबसे बड़ा सवाल:
क्या बस्तर में बढ़ते गैंग और नाबालिग अपराधियों पर समय रहते लगाम लग पाएगी?

#यह खबर स्थानीय व्यक्ति द्वारा भेजा गया है अधिकारीक पुष्टि के बाद सत्य माना जाएगा


The Eagle 🦅 Eye 👁️ News
संपादक: Om Sahu
📞 संपर्क: 9926750985

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें:
Click Here


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply