⚠️ 31 मार्च के बाद रुक सकता है राशन!

जगदलपुर में राशन कार्ड ई-केवाईसी की अंतिम तारीख नजदीक, हजारों हितग्राही अभी भी बाकी

रिपोर्ट: ओम साहू

जगदलपुर, 12 मार्च 2026. जिले के राशनकार्ड धारियों के लिए शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निरंतर बनाए रखने हेतु ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि नजदीक आ गई है। शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले के सभी पंजीकृत सदस्यों को 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से अपना ई-केवाईसी अपडेट कराना होगा।

खाद्य नियंत्रक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में राशनकार्डों के अंतर्गत कुल 8,29,814 सदस्य पंजीकृत हैं, जिनमें से 7,12,650 सदस्यों का सत्यापन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है।

हालांकि 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को छोड़कर अभी भी जिले में 91,475 सदस्य ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

खाद्य विभाग की अपील

खाद्य विभाग द्वारा जारी परिपत्र में जिले के सभी राशनकार्ड धारकों से अपील की गई है कि जिन हितग्राहियों ने अभी तक अपनी उचित मूल्य दुकान पर उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन नहीं कराया है वे समय-सीमा समाप्त होने से पहले इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर लें।

अधिकारियों के अनुसार समय सीमा के बाद ई-केवाईसी न होने की स्थिति में राशन वितरण और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ में परेशानी आ सकती है।


📲 ताजा खबरों के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

👉 यहां क्लिक करें


The Eagle 🦅 Eye 👁️ News

संपादक: Om Sahu

संपर्क: 9926750985


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply