
रिपोर्ट: ओम साहू
जगदलपुर, 14 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पर्यावरण संरक्षण मंडल के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक एवं सैम्पलर ग्रेड-02 के रिक्त पदों के लिए आगामी रविवार 22 मार्च को लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में बस्तर जिले के कुल 1003 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जिला प्रशासन द्वारा शहर के तीन प्रमुख महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
- शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा – 360 परीक्षार्थी
- झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज – 360 परीक्षार्थी
- शासकीय दन्तेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय – 283 परीक्षार्थी
परीक्षा का समय पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 01:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष कुमार वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
🔎 सख्त सुरक्षा व्यवस्था और मेटल डिटेक्टर से जांच
परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम ढाई घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से गहन जांच की जाएगी।
व्यापम के निर्देशानुसार परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व यानी सुबह 10:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
⚠️ सख्त ड्रेस कोड लागू
- केवल हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा
- पैरों में सिर्फ चप्पल पहनना अनिवार्य
- जूते, मोजे, बेल्ट, घड़ी, पर्स प्रतिबंधित
- कान के आभूषण (बाली, झुमके) भी पूरी तरह वर्जित
📄 जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
- इंटरनेट से डाउनलोड किया गया मूल प्रवेश पत्र
- फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड / पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस)
- यदि प्रवेश पत्र में फोटो स्पष्ट नहीं है तो दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या संचार साधन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थी की पात्रता तत्काल समाप्त कर दी जाएगी।
📲 ताजा खबरों के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें:
https://whatsapp.com/channel/0029VbAbdQJD8SDwJjkqXr0N
The Eagle 🦅 Eye 👁️ News
संपादक: Om Sahu
संपर्क: 9926750985
Leave a Reply