बस्तर में संगठन को नई मजबूती, शंकर सेन ओबीसी महासभा के संभागीय महासचिव नियुक्त

समर्पण को मिला सम्मान, शंकर सेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जगदलपुर- ओबीसी महासभा द्वारा बस्तर संभाग में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शंकर सेन को बस्तर संभाग महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम साहू ने संभाग अध्यक्ष दिनेश यादव एवं जिला अध्यक्ष रघुवंश यादव के अनुशंसा पर आगामी आदेश तक के लिए जारी किया है।

बता दें कि शंकर सेन लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। साथ ही विभिन्न सामाजिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन भी कर चुके हैं। संगठन ने उनके समर्पण, अनुशासन, ईमानदारी और समाज के प्रति सेवा भाव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति आदेश में आशा व्यक्त की गई है कि श्री सेन संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज की सभी जातियों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे और संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शंकर सेन को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भगवती सोनकर,बस्तर संभाग अध्यक्ष दिनेश यदु, जिला अध्यक्ष रघुवंश यादव संभाग उपाध्यक्ष तुलसीराम ठाकुर संभाग महासचिव रामेश्वर देसाई, बस्तर संभाग अध्यक्ष युवा मोर्चा नारायण साहूवहीं शंकर सेन ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
बस्तर संभाग में इस नियुक्ति को संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply