⏰ 9:30 बजे तक ही प्रवेश! चूक गए तो खत्म मौका – मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा के लिए सख्त नियम लागू

रिपोर्ट: ओम साहू

जगदलपुर, 24 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले में 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 12,136 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।

यह परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी। भले ही परीक्षा केवल प्रदेश के 16 जिलों में हो रही है, लेकिन इसमें 33 जिलों के परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं।

⏳ समय का रखें खास ध्यान – 9:30 के बाद NO ENTRY

परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी। लेकिन ध्यान रहे – परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 9:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

👉 इसलिए सभी अभ्यर्थियों को कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है, ताकि फ्रिस्किंग और पहचान पत्र सत्यापन समय पर हो सके।

👕 ड्रेस कोड भी सख्त – इन कपड़ों पर रोक

परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष ड्रेस कोड लागू किया गया है:

  • ✔️ केवल हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आएं
  • ✔️ फुटवियर में केवल चप्पल की अनुमति
  • ❌ काले, नीले, जामुनी, मैरून, चॉकलेटी जैसे गहरे रंगों पर पूरी तरह प्रतिबंध

🚫 ये चीजें बिल्कुल ना लाएं

  • मोबाइल फोन
  • इलेक्ट्रॉनिक घड़ी / स्मार्ट वॉच
  • ब्लूटूथ डिवाइस
  • पर्स, बेल्ट, टोपी
  • कान के आभूषण

इनमें से कोई भी वस्तु मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और परीक्षा से बाहर किया जा सकता है।

⚠️ धार्मिक पोशाक वालों के लिए खास निर्देश

जो अभ्यर्थी धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक में आएंगे, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। इसलिए उन्हें सामान्य समय से पहले केंद्र पहुंचना अनिवार्य है।

✍️ केवल यह सामान लाना अनिवार्य

  • ✔️ नीले या काले बॉल पॉइंट पेन
  • ✔️ फोटो युक्त मूल पहचान पत्र

⚡ अनुचित साधनों का उपयोग करने पर अभ्यर्थी की पात्रता तत्काल समाप्त कर दी जाएगी और कठोर कार्रवाई होगी।

👉 प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले अपने केंद्र का निरीक्षण अवश्य कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

📲 ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए जुड़े रहें
👉 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply