⚠️ ONLINE दवा खरीदी तो ‘जहर’ मिलेगा! नकली दवाओं का खतरनाक खेल बेनकाब 😱

रिपोर्ट: ओम साहू

देहरादून। अगर आप भी ऑनलाइन सस्ती दवा खरीदने का लालच कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! क्योंकि यह “सस्ता सौदा” आपकी जिंदगी के लिए जहर साबित हो सकता है।

🚨 फेसबुक से बिक रही थी कैंसर और BP की नकली दवाएं

उत्तराखंड STF ने एक बड़े ऑनलाइन गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो ‘SK Health Care’ नाम के फेसबुक पेज के जरिए ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाइयां बेच रहा था।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये गिरोह कैंसर और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं में भी मिलावट कर रहा था।

💀 फैक्ट्रियों में बनता था ‘मौत का माल’

जांच में खुलासा हुआ कि रुड़की, भगवानपुर (हरिद्वार) और कोटद्वार की फैक्ट्रियों में नकली दवाइयां तैयार की जाती थीं और फिर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और कोरियर के जरिए पूरे देश में सप्लाई की जाती थीं।

इनका नेटवर्क उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब तक फैला हुआ था।

👮 STF ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

STF ने कार्रवाई करते हुए जतिन सैनी और गौरव त्यागी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि गौरव की फैक्ट्री पहले भी नकली दवा बनाने के मामले में पकड़ी जा चुकी है।

गिरोह का संचालन संभल से हो रहा था और फेसबुक पर सस्ते दाम का लालच देकर लोगों को फंसाया जा रहा था।

⚠️ सस्ती दवा = जान का खतरा!

विशेषज्ञों का कहना है कि बिना जांचे-परखे ऑनलाइन दवा खरीदना बेहद खतरनाक है। नकली दवाएं न केवल बीमारी ठीक नहीं करतीं बल्कि सीधे मौत का कारण बन सकती हैं।

👉 सलाह: हमेशा लाइसेंस प्राप्त मेडिकल स्टोर से ही दवा खरीदें और बिल जरूर लें।

📢 जुड़ें हमारे WhatsApp चैनल से

हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए अभी जुड़ें 👇
👉 WhatsApp Channel Join करें


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply