
रिपोर्ट: ओम साहू
जगदलपुर: बस्तर जिले के ग्राम नानगुर में शासकीय खाद गोदाम से भारी मात्रा में यूरिया एवं पोटाश (उर्वरक) चोरी का मामला सामने आने के बाद अब सियासत भी गरमा गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर एक विशेष जांच समिति का गठन किया गया है।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अभिषेक नायडू द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह समिति पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच करेगी। किसानों के हक की सामग्री की चोरी को लेकर संगठन ने कड़ा रुख अपनाया है।
जांच समिति तत्काल प्रभाव से घटनास्थल का निरीक्षण करेगी और पूरे मामले के तथ्यों की बारीकी से जांच कर अपनी रिपोर्ट जल्द ही जिला अध्यक्ष को सौंपेगी।
📌 जांच समिति के सदस्य
- श्री रेखचंद जैन (पूर्व विधायक) – संयोजक
- श्री उमाशंकर शुक्ला (पूर्व जिला अध्यक्ष) – सह संयोजक
- श्री दयाराम कश्यप – सदस्य
- श्री फूलसिंह बघेल – सदस्य
- श्री नीलरत्न बघेल – सदस्य
- श्री विजय सिंह – सदस्य
- श्री प्रशांत जैन – सदस्य
कांग्रेस संगठन ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसानों के अधिकारों से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
👉 ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें
WhatsApp Channel: YOUR_LINK_HERE

Leave a Reply