 बस्तर में मादक तस्करों पर बड़ा प्रहार: ₹1.07 करोड़ की 214 किलो गांजा खेप जब्त, नगरनार पुलिस ने तस्कर को दबोचा

आरोपी गांजा साथ

रिपोर्ट: ओम साहू
जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगरनार थाना क्षेत्र में 214.300 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹1,07,15,000 आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी विजय पाण्डेय (34 वर्ष) निवासी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी उड़ीसा से बोलेरो पिकअप वाहन के माध्यम से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था।
मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल
नगरनार थाना पुलिस को 4 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद महिन्द्रा बोलेरो पिकअप (UP-52-T-2094) में भारी मात्रा में गांजा लेकर दो तस्कर धनपुंजी मार्ग से जगदलपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोका।
वाहन रुकते ही एक आरोपी जंगल की ओर भाग निकला, जबकि चालक विजय पाण्डेय को मौके पर पकड़ लिया गया।
वाहन से मिला 214.300 किलो गांजा
तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन में रखी 09 प्लास्टिक बोरियों से कुल 105 पैकेट गांजा (214.300 किलोग्राम) बरामद किया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप, एक सैमसंग मोबाइल फोन और नगद राशि भी जब्त की गई।
जप्त सामग्री
214.300 किलोग्राम गांजा (105 पैकेट) – कीमत ₹1,07,15,000
महिन्द्रा बोलेरो पिकअप (UP-52-T-2094) – कीमत ₹2,50,000
सैमसंग मोबाइल फोन – कीमत ₹5,000
नगद ₹700
NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख)(ii)(ग) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है। फरार आरोपी सोनू यादव की तलाश जारी है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक सतीश यदुराज, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक दीपक कुमार सिंह सहित थाना नगरनार एवं डीएसएफ की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
📌 Highlights
✅ 214.300 किलो गांजा जब्त
✅ कीमत ₹1.07 करोड़
✅ एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार
✅ बोलेरो पिकअप और मोबाइल जब्त
✅ उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी खेप


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply