
जगदलपुर, 15 जुलाई 2026। बस्तर पुलिस द्वारा युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को ब्रेन बीट कोचिंग सेंटर, जगदलपुर में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए नशामुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार धोत्रे के नेतृत्व में रोटरी क्लब के सहयोग से आयोजित किया गया।
अभियान में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
- नशे के दुष्प्रभाव एवं उससे होने वाले सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी नुकसान।
- नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई।
- नशे से संबंधित सूचना देने की प्रक्रिया।
- मानस हेल्पलाइन 1933 एवं टोल फ्री नंबर 14446 की जानकारी।
- विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने हेतु ऑनलाइन लिंक साझा किया गया।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्थान की सुश्री मंजूषा दीदी, उप पुलिस अधीक्षक सुशांता लकड़ा, थाना प्रभारी कोतवाली श्री लीलाधर राठौर, निरीक्षक मधुरी नायक, प्रभारी नारकोटिक्स सेल श्रीनिवास वर्मा, टास्क फोर्स समाज कल्याण की सुचिता लकड़ा, स्वास्थ्य विभाग से हनी गोटलिब, शिक्षा विभाग से कमलेश, महिला एवं बाल विकास विभाग से शैलेन्द्र श्रीवास्तव, रोटरी क्लब से अमन एवं अक्षय मोदी तथा ब्रेन बीट कोचिंग सेंटर के संचालक श्री झा उपस्थित रहे।
संदेश: “नशे से दूरी ही सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी है। बस्तर पुलिस युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लगातार जागरूक कर रही है।”
रिपोर्ट: ओम साहू
The Eagle Eye News | सच की नजर, तीखी और निडर
Leave a Reply