उड़ीसा से यूपी ले जाया जा रहा था 12.7 किलो गांजा, नगरनार पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट ओम साहू

जगदलपुर, 17 जुलाई 2026। बस्तर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरनार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.700 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 6.35 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश ले जाने की फिराक में थे।
पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 109/2026 के तहत धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में की गई।
16 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक काले रंग के पिट्ठू बैग में गांजा लेकर धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान दोनों बैगों से कुल 6 पैकेटों में 12.700 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिओम शर्मा (19 वर्ष) निवासी सरफदीनपुर, थाना मलावा, जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश) तथा मोनू चौरसिया (24 वर्ष) निवासी थाना सुरसा, जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
जब्त सामग्री
12.700 किलोग्राम अवैध गांजा (6 पैकेट)
अनुमानित कीमत: ₹6,35,000
कार्रवाई में विशेष योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिंह, उपनिरीक्षक सतीश यदुराज, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक दीपक कुमार सिंह, सहायक उपनिरीक्षक जदुराम बघेल, प्रधान आरक्षक अजय साहू, आरक्षक नरेश कश्यप, यशवंत ध्रुव, अशोक सिंह तथा डीएसएफ आरक्षक भास्कर भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply