सनसिटी अटल आवास में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई


जगदलपुर, 20 जुलाई 2026। बस्तर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सनसिटी अटल आवास क्षेत्र में धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि बघेल (23 वर्ष) निवासी सनसिटी अटल आवास, थाना कोतवाली, जगदलपुर के रूप में हुई है। सूचना मिली थी कि आरोपी सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
निरीक्षक लीलाधर राठौर, उपनिरीक्षक प्रमोद ठाकुर, अरुण मरकाम, PSI भूपेन्द्र पैकरा, रीना सोनी, अफसाना, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप मंडल, प्रधान आरक्षक मोहन कश्यप तथा आरक्षक रंगलाल खरे, बलराम एवं भीषम।
रिपोर्ट: ओम साहू
The Eagle Eye News


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply