31 जुलाई को उर्मिला हॉस्पिटल में नि:शुल्क एंडोस्कोपी जांच शिविर, पेट की गंभीर बीमारियों की होगी मुफ्त जांच — पूर्व पंजीयन अनिवार्य

रिपोर्ट: ओम साहू | जगदलपुर

पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से परेशान मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। 31 जुलाई को भाटा गांव स्थित उर्मिला हॉस्पिटल में उर्मिला फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क एंडोस्कोपी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में मरीजों की एंडोस्कोपी जांच पूरी तरह निशुल्क की जाएगी।

सीमित सीटें, पूर्व पंजीयन कराना होगा जरूरी

आयोजकों के अनुसार जांच की संख्या सीमित होने के कारण इच्छुक मरीजों के लिए पहले से पंजीयन कराना अनिवार्य है। इससे गंभीर मरीजों को समय पर जांच और उपचार का लाभ मिल सकेगा।

इन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

  • भूख कम लगना
  • मुंह में कड़वा स्वाद आना
  • खून की उल्टी
  • सोते समय मुंह में पानी या उल्टी आना
  • एसिड का ऊपर आना (GERD)
  • खाना न पचना
  • मल त्याग में परेशानी
  • मल के रास्ते खून या मवाद आना
  • सीने में दर्द
  • लंबे समय तक गैस, एसिडिटी और पेट दर्द
  • पेट में जलन, बार-बार उल्टी या मितली
  • खाना निगलने में कठिनाई
  • लगातार डकार आना और पेट भारी रहना

पेट रोग विशेषज्ञ एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि ऐसे लक्षण कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकते हैं। समय पर एंडोस्कोपी जांच कराने से बीमारी का सही कारण पता चल सकता है और उपचार आसान हो जाता है।

हर बार बड़ी संख्या में पहुंचते हैं मरीज

उर्मिला फाउंडेशन की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने बताया कि पिछले शिविरों में मरीजों की अधिक संख्या के कारण कई लोगों की जांच नहीं हो पाती थी। इसी कारण इस बार पूर्व पंजीयन की व्यवस्था की गई है ताकि अधिक से अधिक पात्र मरीजों को लाभ मिल सके।

पूर्व पंजीयन के लिए संपर्क करें

📞 9589956859
📞 9109125524

यदि आप या आपके परिवार में किसी को लंबे समय से गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, खाना निगलने में परेशानी या खून की उल्टी जैसी समस्या है, तो इस नि:शुल्क एंडोस्कोपी शिविर का लाभ अवश्य लें।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply