
जगदलपुर, 23 जुलाई 2026: NEET पेपर लीक, परीक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं, छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज एवं मारपीट के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा 24 जुलाई 2026 से SBI चौक, जगदलपुर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आयोजित की जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि यह आंदोलन छात्रों के अधिकारों की रक्षा, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं नागरिकों से आंदोलन में शामिल होकर समर्थन देने की अपील की है।
मुख्य मांगें
- NEET पेपर लीक की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
- NTA को भंग कर पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू की जाए।
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें।
- छात्रों पर हुए लाठीचार्ज एवं मारपीट की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
- जगदलपुर की छात्रा स्वर्गीय सुश्री हारिका रॉव नायडू एवं उनके परिवार को न्याय दिलाया जाए।
“जब-जब छात्रों के अधिकारों पर हमला होगा, तब-तब संघर्ष और बुलंद होगा।”
आयोजकों की अपील
भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस एवं NSUI ने सभी छात्र-छात्राओं, युवाओं और जागरूक नागरिकों से 24 जुलाई से SBI चौक, जगदलपुर में आयोजित भूख हड़ताल में शामिल होकर लोकतांत्रिक आंदोलन को समर्थन देने का आह्वान किया है।
संपर्क:
लोकेश चौधरी
पार्षद, नगर निगम जगदलपुर
मो.: 9926562511
रिपोर्ट: ओम साहू
Leave a Reply