
जगदलपुर, 24 जुलाई 2026। NEET पेपर लीक, परीक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं और छात्रों पर हुई कार्रवाई के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा SBI चौक, जगदलपुर में चल रही भूख हड़ताल को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है।
इसी क्रम में नन्ही बच्ची हर्षिका शर्मा अपने परिजनों के साथ धरना स्थल पहुंचीं और आंदोलन का समर्थन करते हुए भूख हड़ताल पर बैठे लोकेश चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे धरना स्थल का माहौल भावुक हो गया।
आंदोलनकारियों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों में NEET पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, NTA में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, छात्रों पर हुई कथित कार्रवाई की जांच तथा पीड़ितों को न्याय शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।
“छात्रों की आवाज अब जनआंदोलन बन रही है। समाज के हर वर्ग का समर्थन इस संघर्ष को नई ताकत दे रहा है।”
रिपोर्ट: ओम साहू

Leave a Reply