NEET पेपर लीक, छात्रों पर बर्बरता और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में 28 जुलाई को जगदलपुर में होगा धरना

जगदलपुर, 24 जुलाई 2026: NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही अनियमितताओं तथा छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में ओबीसी महासभा, जिला बस्तर द्वारा 28 जुलाई 2026 को जगदलपुर में एक दिवसीय सांकेतिक धरने का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में समाज प्रमुखों, छात्र संगठनों, युवा मंच एवं महिला संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

28 जुलाई को सिरहासार चौक में होगा धरना

जारी पत्र के अनुसार यह सांकेतिक धरना 28 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सिरहासार चौक, जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, छात्रों के अधिकारों की रक्षा तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को प्रमुखता से उठाना है।

धरने की प्रमुख मांगें

  • NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों की CBI जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।
  • छात्रों पर कथित बर्बरता करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
  • शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए समय पर परीक्षाएं आयोजित की जाएं।
  • छात्रों को न्याय एवं सुरक्षा प्रदान की जाए।

संगठनों से की गई भागीदारी की अपील

ओबीसी महासभा ने अपने पत्र में समाज प्रमुखों, छात्र संगठनों, युवा मंच, महिला संगठनों, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में धरने में शामिल होकर छात्रों के हितों की आवाज बुलंद करने की अपील की है।


रिपोर्ट: ओम साहू
The Eagle Eye News | Bastar


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply