RTE Admission 2026: बस्तर में 254 सीटों पर निःशुल्क प्रवेश का अंतिम मौका, 05 अगस्त तक करें आवेदन

जगदलपुर, 25 जुलाई 2026: शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के तहत बस्तर जिले के निजी विद्यालयों में कक्षा पहली में निःशुल्क प्रवेश के लिए तृतीय एवं अंतिम चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में 388 निर्धारित सीटों में से 134 सीटों पर प्रवेश पूर्ण हो चुका है, जबकि अब भी 254 सीटें रिक्त हैं। इच्छुक अभिभावक 05 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

05 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर ने अंतिम चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। अभिभावक आरटीई के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से 05 अगस्त तक आवेदन एवं आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल

  • 05 अगस्त 2026: ऑनलाइन आवेदन एवं संशोधन की अंतिम तिथि
  • 07 अगस्त 2026: दस्तावेजों की स्क्रूटनी एवं सत्यापन
  • 10–14 अगस्त 2026: ऑनलाइन लॉटरी एवं काउंसलिंग
  • 17–25 अगस्त 2026: चयनित बच्चों का निजी विद्यालयों में प्रवेश
  • 27 अगस्त 2026: पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम समय-सीमा

पहले चयनित बच्चे नहीं होंगे पात्र

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन बच्चों का प्रवेश प्रथम या द्वितीय चरण में हो चुका है, वे इस अंतिम चरण में आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी पात्र अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर अपने बच्चों को शिक्षा के अधिकार का लाभ दिलाएं।

रिपोर्ट: द ईगल आई न्यूज़ डेस्क


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply